Skip to content

RRB Group D Result 2026: 90 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द होगा खत्म? Court Case के बीच आया बड़ा Update

RRB Group D Result 2026: 90 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द होगा खत्म? Court Case के बीच आया बड़ा Update

अगर आपने RRB Group D Exam 2025-26 दिया है और काफी समय से RRB Group D Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। देशभर के लाखों उम्मीदवार पिछले कई महीनों से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक Railway Recruitment Board (RRB) की ओर से Result जारी नहीं किया गया है।

हाल ही में Ministry of Railways की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, RRB Group D Result 2026 फिलहाल Telangana High Court में चल रहे एक मामले के कारण रुका हुआ है। इस अपडेट के बाद उम्मीदवारों के बीच Result को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

देशभर से लगभग 90 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था और अब सभी की नजरें केवल Result Date पर टिकी हुई हैं।

इस लेख में क्या है8 भाग
  1. RRB Group D Recuitement  2025-26
  2. Telangana High Court Case की वजह से रुका है RRB Group D Result 2026
  3. RRB Group D Result Date 2026 को लेकर क्या है नया अपडेट
  4. RRB Group D Recruitment 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती
  5. RRB Group D Score Normalization Process कैसे काम करता है
  6. RRB Group D Result 2026 जारी होने के बाद क्या होगा
  7. RRB Group D Result 2026 कैसे चेक करें
  8. लाखों उम्मीदवारों की नजर अब Court Decision पर
    1. Important Link

RRB Group D Recuitement  2025-26

भर्ती विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Railway Recruitment Board (RRB)
विज्ञापन संख्या CEN 08/2024
कुल पद 32,438
CBT Exam Date 17 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026
Result Status Court Case के कारण Pending
Expected Result Date June 2026 (Tentative)
अगला चरण PET, Document Verification एवं Medical Test
Official Website www.rrbcdg.gov.in

Telangana High Court Case की वजह से रुका है RRB Group D Result 2026

Railway Recruitment Board द्वारा आयोजित RRB Group D CBT Exam का Result फिलहाल Telangana High Court में लंबित एक मामले की वजह से रोका गया है।

मामला Act Apprentice Weightage को लेकर बताया जा रहा है। कोर्ट में यह सवाल उठाया गया है कि Final Merit List तैयार करते समय Act Apprentice उम्मीदवारों को कितना वेटेज दिया जाना चाहिए।

Telangana High Court Case की वजह से रुका है RRB Group D Result 2026
Telangana High Court Case की वजह से रुका है RRB Group D Result 2026

Ministry of Railways द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोर्ट का फैसला आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निर्णय जल्द आने की संभावना है और उसके बाद Result जारी किया जा सकता है।

यही कारण है कि परीक्षा समाप्त हुए कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक Result जारी नहीं किया गया है।

Also Read:- JEE Advanced Result 2026 (Released) @jeeadv.ac.in, direct link her

RRB Group D Result Date 2026 को लेकर क्या है नया अपडेट?

Railway Recruitment Board ने अभी तक कोई आधिकारिक Result Date घोषित नहीं की है। हालांकि विभिन्न रिपोर्ट्स और भर्ती विशेषज्ञों के अनुसार RRB Group D Result June 2026 में जारी किया जा सकता है।

CBT परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह भर्ती अभियान 32,438 Group D Vacancies को भरने के लिए आयोजित किया गया था।

यदि Telangana High Court का फैसला जल्द आ जाता है, तो Railway Board Result जारी करने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर सकता है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल Official RRB Website पर जारी अपडेट को ही सही मानें।

RRB Group D Result Date 2026 को लेकर क्या है नया अपडेट
RRB Group D Result Date 2026 को लेकर क्या है नया अपडेट

RRB Group D Recruitment 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,438 Level-1 Posts पर नियुक्तियां की जानी हैं।

इन पदों में शामिल हैं:

  • Pointsman
  • Track Maintainer
  • Assistant Operations
  • Assistant Loco Shed
  • Assistant TL & AC
  • Assistant Workshop
  • अन्य Level-1 Railway Posts

यह Railway Recruitment हाल के वर्षों की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। यही वजह है कि उम्मीदवारों के बीच Result को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है

Also Read:- JEE Advanced 2026 Cut Off Out: IIT Admission का रास्ता हुआ साफ, Category-Wise Qualifying Marks जारी

RRB Group D Score Normalization Process कैसे काम करता है?

क्योंकि RRB Group D CBT Exam कई शिफ्टों में आयोजित किया गया था, इसलिए Railway Board Normalization Process का उपयोग करता है।

इस प्रक्रिया में:

  • Raw Marks को Percentile Score में बदला जाता है।
  • अलग-अलग शिफ्टों के उम्मीदवारों की तुलना निष्पक्ष तरीके से की जाती है।
  • Final Merit List Normalized Score के आधार पर तैयार होती है।
  • समान Raw Marks होने के बावजूद अलग-अलग उम्मीदवारों के Normalized Score अलग हो सकते हैं।

इसलिए Result जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने Score Card में Raw Marks और Normalized Marks दोनों देखने को मिलेंगे।

RRB Group D Result 2026 जारी होने के बाद क्या होगा?

CBT Result जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा।

Result में सफल उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

PET में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे:

  1. Document Verification (DV)
  2. Medical Examination
  3. Final Selection

की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

इसलिए उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Also Read:- RRB Paramedical Staff Result 03/2025: Download Result PDFs

RRB Group D Result 2026 कैसे चेक करें?

Result जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • अपने क्षेत्र की Official RRB Website पर जाएं।
  • Homepage पर मौजूद Result Section खोलें।
  • RRB Group D CBT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • Merit List PDF डाउनलोड करें।
  • PDF में अपना Roll Number Search करें।
  • यदि आपका Roll Number दिखाई देता है तो आप PET के लिए चयनित माने जाएंगे।

लाखों उम्मीदवारों की नजर अब Court Decision पर

फिलहाल RRB Group D Result 2026 पूरी तरह Telangana High Court के फैसले पर निर्भर है। Railway Ministry द्वारा दी गई ताजा जानकारी से यह स्पष्ट हो गया है कि कोर्ट का निर्णय आते ही Result जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

32,438 पदों और लगभग 90 लाख उम्मीदवारों वाली इस भर्ती का Result रेलवे अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी खबरों में से एक बना हुआ है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Official Updates पर नजर बनाए रखें और किसी भी भ्रामक खबर से बचें।

कोर्ट का फैसला आते ही Railway Recruitment Board द्वारा Result, Cut Off Marks और Score Card से जुड़ी बड़ी घोषणा की जा सकती है।

Check Your Result Click Here ( Link Active Soon)
Official Webiste Click Here

Join in Groups

अपना सवाल पूछें

Your email address will not be published. Required fields are marked *