How To Become A Cabin Crew: केबिन क्रू कैसे बनें? शैक्षणिक योग्यता, Age Limit, Selection Process और Salary की पूरी जानकारी

How To Become A Cabin Crew: अगर आप भी 12वीं पास कर चुके है या करने वाले है और 12वीं पास करने के बाद केबिन क्रू की नौकरी प्राप्त करके ना केवल हाई सैलरी पैकेज का लाभ प्राप्त करना चाहते है बल्कि अपना करियर सेट व सिक्योर करना चाहते है तो हमारा यह आर्टिकल केवल और केवल आपके लिए है जिसमे हम, आपको विस्तार से How To Become A Cabin Crew को लेकर तैयार रिपोर्ट की जानकारी प्रदान करेगें जिसके लिए आपको अन्त तक इस आर्टिकल को पढ़ना होगा।

🏆 Ds Helping Forever Channel Digital Creator Awards के लिए वोट करें।

यहाँ क्लिक करके वोट करें ➔

How To Become A Cabin Crew

आर्टिकल की मदद से हम, आपको बता दें कि, How To Become A Cabin Crew को समर्पित इस आर्टिकल में, हम आपको सभी जरुरी पात्रताओं, योग्यताओं और चयन प्रक्रिया से लेकर सैलरी स्ट्रक्चर तक की पूरी जानकारी बिंदुवार तरीके से प्रदान करेगें ताकि आप आसानी से केबिन क्रू बनने की पूरी प्रक्रिया को समझ सकें।

आर्टिकल के अन्तिम चरण मे हम, आपको डायरेक्ट लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आप इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

Read Also – Study Health Care In Canada: High Demand Career & Bright Future

How To Become A Cabin Crew – Overview

Name of the Article How To Become A Cabin Crew?
Type of Article Career
Article Useful For? All of Us
Minimum Qualification To Become Cabin Crew? 12th Passed Only
For Detailed Information Please Read The Article Completely.

क्या आप भी बनना चाहते है केबिन क्रू तो यहां देखें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट – How To Become A Cabin Crew?

अपने इस आर्टिकल में, हम आप सभी अभ्यर्थियों सहित उम्मीदवारों का हार्दिक स्वागत करते हुए आपको तैयार रिपोर्ट के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

Read Also – Medical Courses Without NEET: बिना NEET पास किए डॉक्टर बनने का सपना पूरा करें, जाने कौन से है बिना NEET वाले मेडिकल कोर्सेज

How To Become A Cabin Crew – संक्षिप्त परिचय

  • अगर आप भी एक हाई सैलरी पैकेज वाली हाई – प्रोफाइल जॉब की खोज मे है तोे आपकी खोज, केबिन क्रू पर आकर खत्म हो सकती है क्योंकि यह ना केवल हाई प्रोफाइल जॉब है बल्कि इसमे आपको हाई सैलरी पैकेज के साथ ही साथ अन्य कई लाभ मिलते है जिससे ना केवल आप केबिन क्रू के तौर पर काम कर सकते है बल्कि अपना करियर भी सेट कर सकते है और इसीलिए हम, आपको इस आर्टिकल में विस्तार से How To Become A Cabin Crew को लेकर तैयार रिपोर्ट के बारे मे बतायेगें जिसके लिए आपको अन्त तक इस आर्टिकल को पढ़ना होगा ताकि आप पूरी – पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

कौन होता है केबिन क्रू?

अब यहां पर हम, आपको सिर्फ 3 वाक्यों मे सरल भाषा में, बताते है कि, केबिन क्रू कौन होता है है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • केबिन क्रू विमान में तैनात वह दल है जो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखता है,

  • इसमें महिलाओं को ‘एयर होस्टेस’ और पुरुषों को ‘फ्लाइट स्टीवर्ड’ कहा जाता है और

  • इनका काम केवल खाना परोसना नहीं है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की जान बचाना और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देना भी है आदि।

Various Job Profiles of Cabin Crew?

यहां पर आपको बता दे कि, केबिन क्रू के तौर पर आपको अलग – अलग प्रकार के कार्यों और कर्तव्यों का निर्वाह करना होता है जो कि, इस प्रकार से हैं –

Major Job Role & Responsibilities of Cabin Crew –

  • सुरक्षा: उड़ान से पहले सुरक्षा उपकरणों की जाँच करना और यात्रियों को सुरक्षा नियमों (Safety Demo) के बारे में बताना,

  • यात्रियों की मदद: यात्रियों का स्वागत करना, उन्हें सीट ढूंढने में मदद करना और उनकी शिकायतों का समाधान करना,

  • सेवा: उड़ान के दौरान खाना, पानी और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध कराना और

  • विशेष देखभाल: बुजुर्गों, बच्चों और बीमार यात्रियों की खास मदद करना आदि।

Job Profile In Emergency Condition of Cabin Crew

  • यदि विमान में कोई तकनीकी खराबी, आग या मेडिकल इमरजेंसी हो जाए तो केबिन क्रू शांत रहकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने (Evacuation) की जिम्मेदारी संभालता है और

  • उन्हें आग बुझाने और प्राथमिक उपचार (First Aid) देने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है आदि।

प्री-फ्लाइट जॉब प्रोफाइल ऑफ केबिन क्रू / उड़ान से पहले केबिन क्रू के कार्य

  • विमान की सफाई और सुरक्षा जाँच करना,

  • चेक करना कि भोजन और पेय पदार्थ पर्याप्त मात्रा में हैं या नहीं और

  • क्रू मेंबर्स के साथ ब्रीफिंग (मीटिंग) करना आदि।

पोस्ट-फ्लाइट जॉब प्रोफाइल ऑफ केबिन क्रू / उड़ान के बाद केबिन क्रू के कार्य

  • यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारने में मदद करना,

  • विमान की जाँच करना कि कहीं कोई यात्री अपना सामान तो नहीं भूल गया (Lost and Found) और

  • अगली उड़ान के लिए केबिन को तैयार करने में सहयोग करना आदि।

Read Also – Best Career Options After 12th Science: साईंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये है टॉप बेस्ट करियर ऑप्शन्स, जाने क्या है पूरी रिपोर्ट

Required Various Types of Eligiblity Criteria To Become A Cabin Crew?

अब यहां पर हम, आपको केबिन क्रू बनने के लिए अलग – अलग प्रकार के पात्रता मापदंडो के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

Required Qualification Criteria To Become Cabin Crew?

  • कम से कम 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है और

  • कुछ बड़ी एयरलाइंस ग्रेजुएट या हॉस्पिटैलिटी/टूरिज्म में डिप्लोमा धारकों को प्राथमिकता देती है आदि।

Required Age & Nationality Criteria To Become Cabin Crew?

  • आयु सीमा संबंधी पात्रता – आमतौर पर 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुभवी लोगों के लिए यह सीमा 35 वर्ष तक हो सकती है और

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए आदि।

Required Physical Standards Criteria To Become Cabin Crew?

  • लंबाई: महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 सेमी और पुरुषों के लिए न्यूनतम 170 सेमी होनी चाहिए,

  • वजन (BMI): वजन लंबाई के अनुपात में सही होना चाहिए (Body Mass Index के अनुसार और

  • टैटू: शरीर के किसी भी ऐसे हिस्से पर टैटू नहीं होना चाहिए जो यूनिफॉर्म पहनने पर दिखाई दे (जैसे हाथ, गर्दन, चेहरा) आदि।

Required Language & Skills Criteria To Become Cabin Crew?

  • अंग्रेजी और हिंदी बोलने, पढ़ने और समझने में अच्छी पकड़ होनी चाहिए,

  • बातचीत करने का तरीका (Communication Skills) बहुत प्रभावशाली और विनम्र होना चाहिए और

  • विदेशी भाषाओं का ज्ञान होना एक अतिरिक्त फायदा देता है आदि।

Required Personality & Nature Criteria To Become Cabin Crew?

  • व्यक्तित्व आकर्षक और साफ-सुथरा होना चाहिए,

  • स्वभाव सकारात्मक होना चाहिए और टीम में काम करने की क्षमता होनी चाहिए और

  • कठिन परिस्थितियों और मुश्किल यात्रियों को शांति से संभालने का हुनर होना चाहिए आदि।

Required Health & Fitness Criteria To Become Cabin Crew?

  • शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ (Fit) होना चाहिए,

  • आंखों की रोशनी (Vision) और सुनने की क्षमता एयरलाइन के मानकों के अनुसार होनी चाहिए और

  • कुछ एयरलाइंस में तैरना (Swimming) आना भी एक अतिरिक्त योग्यता के रूप में देखा जाता है आदि।

केबिन क्रू बनने के लिए कौन से कोर्स करने चाहिए?

अब यहां पर हम, आपको उन कोर्सेज की लिस्ट प्रदान करना चाहते है जिन्हें करके आप केबिन क्रू बन सकते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • सर्टिफिकेट कोर्स: कैबिन क्रू या एयर होस्टेस ट्रेनिंग (कम समय के कोर्स),

  • डिप्लोमा कोर्स: एविएशन या कैबिन क्रू और हॉस्पिटैलिटी में डिप्लोमा और

  • डिग्री कोर्स: BBA, B.Sc या B.Voc (एविएशन में) या हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट आदि।

Read Also – Bachelor of Business Administration (BBA) Course: बिजनैस एडमिनिस्ट्रैशन मे चाहिए बैचलर्स की डिग्री तो ये है आपके लिए बेस्ट कोर्स, यहां देखें पूरी रिपोर्ट

भारत के किन प्रमुख संस्थानो से केबिन क्रू के कोर्स कर सकते है और कितनी होती है इनकी फीस?

अब यहां पर हम, आपको कुछ टॉप भारतीय संस्थानों के बारे मे बताना चाहते है जहां से आप केबिन क्रू बनने के लिए कोर्स कर सकते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

फ्रैंकफिन (Frankfinn)

  • कोर्स की अवधि – 6 से 12 महिने,
  • योग्यता – 12वीं पास और
  • संभावित फिस – ₹85,000 से ₹2.5 लाख आदि।

AHA (एयर होस्टेस एकेडमी)

  • कोर्स की अवधि – 12 महिने / 1 वर्ष,
  • योग्यता – 12वीं पास और
  • संभावित फिस – ₹50,000 से ₹2.5 लाख आदि।

एप्टेक (Aptech) एकेडमी

  • कोर्स की अवधि – 6 से 12 महिने,
  • योग्यता – 12वीं पास और
  • संभावित फिस – ₹70,000 से ₹1.4 लाख आदि।

IGIA (इंदिरा गांधी संस्थान)

  • कोर्स की अवधि – कोर्स के अनुसा अलग – अलग अवधि,
  • योग्यता – 12वीं पास और
  • संभावित फिस – ₹70,000 से ₹1.6 लाख आदि।

एवलॉन (Avalon) एकेडमी

  • कोर्स की अवधि – 06 से 12 महिने,
  • योग्यता – 12वीं पास और
  • संभावित फिस – ₹80,000 से ₹1.8 लाख आदि।

How To Become A Cabin Crew – किस कोर्स की कितनी फीस होती है?

अब यहां पर हम, आपको केबिन क्रू बनने के लिए अलग – अलग प्रकार के कोर्सेक की फीस की जानकारी प्रदान करना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • सर्टिफिकेट कोर्स: इसकी अवधि 3 से 6 महीने होती है और फीस ₹50,000 से ₹1,50,000 तक होती है। यह 12वीं के बाद जल्दी नौकरी पाने के लिए अच्छा है,

  • डिप्लोमा कोर्स: इसकी अवधि 6 महीने से 1 साल होती है और फीस ₹1,50,000 से ₹3,00,000 के बीच होती है। इसमें मैनेजमेंट की बेहतर ट्रेनिंग मिलती है,

  • डिग्री कोर्स (BBA/B.Sc): यह 3 साल का होता है और इसकी फीस ₹2 लाख से ₹5 लाख तक जा सकती है। यह भविष्य में एयरलाइन मैनेजर बनने में मदद करता है और

  • अन्य खर्च: कोर्स फीस के अलावा यूनिफॉर्म, मेकअप किट (Grooming kit) और किताबों पर लगभग ₹15,000 से ₹50,000 तक का अतिरिक्त खर्च हो सकता ह आदि।

केबिन क्रू का सैलरी स्ट्रक्चर क्या होता है?

किसी उम्मीदवार को केबिन क्रू बनने के बाद कितनी मिलती है सैलरी –

  • फ्रेशर (Fresher): शुरुआत में सैलरी आमतौर पर ₹25,000 से ₹50,000 महीना होती है,

  • घरेलू एयरलाइन (Domestic): भारत के अंदर उड़ने वाली एयरलाइंस में औसत सैलरी ₹30,000 से ₹60,000 होती है,

  • अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (International): विदेशी एयरलाइंस में सैलरी ₹1 लाख से ₹2 लाख या उससे भी अधिक हो सकती है और

  • सीनियर क्रू/पर्सेर (Senior): अनुभव बढ़ने पर सैलरी ₹80,000 से ₹2.5 लाख महीना तक पहुंच जाती है आदि।

Read Also – Top 5 Farming Career Options: कृषि क्षेत्र मे चाहिए हाई सैलरी जॉब तो ये है आपके लिए टॉप 5 फॉर्मिंग करियर ऑप्शन्स

सैलरी के साथ किन अन्य लाभों का मिलता है केबिन क्रू को फायदा?

अब यहां पर हम, आपको सैलरी के साथ मिलने वाले अन्य लाभों के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • हवाई यात्रा: खुद और परिवार के लिए मुफ्त या बहुत सस्ती हवाई यात्रा की सुविधा,

  • अलाउंस (Allowances): होटल में रुकने का खर्च (Layover), खाने का भत्ता और रात की उड़ानों के लिए अतिरिक्त पैसे,

  • मेडिकल: मेडिकल इंश्योरेंस और हेल्थ चेकअप की सुविधा और

  • अन्य: PF, ग्रेच्युटी और रिटायरमेंट के लाभ आदि।

कैसे होता है केबिन क्रू का चयन / What Is The Selection Process of Cabin Crew?

अब यहां पर हम, आपको कुछ बिंदुओं की मदद से केबिन क्रू के चयन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • ऑनलाइन आवेदन,
  • ग्रुप डिस्कशन (कुछ एयरलाइंस में),
  • पर्सनल इंटरव्यू,
  • कम्युनिकेशन और पर्सनैलिटी टेस्ट,
  • मेडिकल टेस्ट और
  • डॉक्यूमेट्स वेरिफिकेशन आदि।

How To Become A Cabin Crew? / 12वीं पास करने से लेकर केबिन क्रू बनने तक की पूरी प्रक्रिया

अब यहां पर हम, आपको कुछ बिंदुओं की मदद से केबिन क्रू बनने की पूरी चरणबद्ध प्रक्रिया के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

स्टेप 1: 12वीं पास करें

  • सबसे पहले किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपनी 12वीं की पढ़ाई (10+2) पूरी करें क्योंकि यह न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है।

स्टेप 2: अपनी पात्रता (Eligibility) जांचें

आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप इन शर्तों को पूरा करते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • उम्र: आपकी उम्र निर्धारित सीमा के भीतर हो,

  • ऊंचाई: आपकी लंबाई एयरलाइन के मानकों के अनुसार हो,

  • भाषा: आपको अंग्रेजी और हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान हो,

  • फिटनेस: आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों और

  • दस्तावेज: आपके पास पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज हों आदि।

स्टेप 3: कोर्स करें (यह वैकल्पिक/Optional है)

  • कैबिन क्रू का कोर्स करना अनिवार्य नहीं है लेकिन अगर आप एविएशन या हॉस्पिटैलिटी का कोर्स करते हैं, तो आपको इंटरव्यू में आसानी होगी।

स्टेप 4: भर्ती के लिए आवेदन करें

  • जब भी किसी एयरलाइन (जैसे इंडिगो, एयर इंडिया) में वैकेंसी निकले तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट या जॉब पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।

स्टेप 5: चयन प्रक्रिया (Selection Process) पास करें

इसमें कई राउंड होते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • स्क्रीनिंग: आपके दस्तावेजों और व्यक्तित्व की शुरुआती जांच,

  • ग्रुप डिस्कशन (GD): आपकी बातचीत करने की क्षमता देखी जाती है और

  • इंटरव्यू: आमने-सामने बैठकर सवाल-जवाब आदि।

स्टेप 6: मेडिकल जांच (Medical Test)

  • चयन होने के बाद आपका मेडिकल चेकअप होगा व यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप उड़ान के दौरान काम करने के लिए पूरी तरह फिट हैं।

स्टेप 7: एयरलाइन की ट्रेनिंग पूरी करें

  • फाइनल सिलेक्शन के बाद एयरलाइन आपको खुद कुछ महीनों की कड़ी ट्रेनिंग देगी व इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आप आधिकारिक तौर पर कैबिन क्रू बन जाते हैं।

Read Also – MBA In Business Analytics Course: Scope, Top Colleges, Eligibility, Fees, Salary, Subjects, Admission

Career Growth & Promotion Criteria of Cabin Crew?

अन्त में, हम आपको करियर ग्रोथ और प्रमोशन क्राईटेरिया के बारे में बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

कैबिन क्रू (शुरुआती पद – Entry Level)

  • यह करियर की शुरुआत है व नए लोगों का मुख्य काम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, खाना परोसना और आपातकालीन स्थिति में मदद करना होता है।

सीनियर कैबिन क्रू (Senior Cabin Crew)

  • कुछ वर्षों के अनुभव के बाद आप इस पद पर पहुँचते हैं व यहाँ आप जूनियर क्रू को गाइड करते हैं और उड़ान के दौरान सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालते हैं।

लीड कैबिन क्रू (Lead Cabin Crew)

  • यह पूरी टीम का नेतृत्व (Lead) करते हैं व इनका काम यह सुनिश्चित करना है कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है और टीम के सदस्यों के बीच काम का सही बँटवारा हो।

कैबिन सुपरवाइजर (Cabin Supervisor)

  • ये उड़ान के दौरान पूरी टीम के प्रदर्शन पर नजर रखते हैं व यात्रियों की शिकायतों को सुलझाना और पायलट व ग्राउंड स्टाफ के साथ तालमेल बिठाना इनका मुख्य काम है।

इन-फ्लाइट मैनेजर (In-flight Manager)

  • यह एक वरिष्ठ (Senior) पद है व ये लंबी और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सुरक्षा और यात्रियों के अनुभव की पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं।

कैबिन सर्विस ट्रेनर (Cabin Services Trainer)

  • अनुभवी क्रू मेंबर इस पद पर जा सकते है व इनका काम नए भर्ती हुए लोगों को सुरक्षा नियम, ग्रूमिंग (तैयार होना), बातचीत करने का तरीका और फर्स्ट एड सिखाना होता है।

अन्य विभागों में अवसर (Ground Roles)

अनुभव होने के बाद आप उड़ान छोड़कर जमीन पर (Ground) अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर सकते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • ग्राउंड ऑपरेशन्स: एयरपोर्ट का मैनेजमेंट संभालना,

  • कस्टमर एक्सपीरियंस: यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करना,

  • भर्ती (Recruitment): नए कैबिन क्रू का चयन करना और

  • क्वालिटी चेक: एयरलाइन के सेवा मानकों की जाँच करना आदि।

अन्त, इस प्रकार, हमने आपको विस्तार से पूरी रिपोर्ट की जानकारी प्रदान की ताकि आप आसानी से केबिन क्रू बनने की तैयारी कर सकें और नौकरी प्राप्त कर सकें।

सारांश

उम्मीदवारों सहित आवेदको को समर्पित इस आर्टिकल मे हमने, आपको विस्तार से ना केवल How To Become A Cabin Crew के बारे मे बताया बल्कि हमने आपको केबिन क्र बनने की पूरी प्रक्रिया के बारे मे बताया ताकि आप जल्द से जल्द अपने केबिन क्रू बनने के सपने को पूरा कर सकें और अपना करियर केबिन क्रू के तौर पर सेट कर सकें।

आर्टिकल के अन्तिम चरण मे हम, आपसे उम्मीद करते है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेगें।

डायरेक्ट लिंक्स

Job Marg Home Page Click Here
MBA In Sports Management Course
Click Here

FAQ’s – How To Become A Cabin Crew

केबिन क्रू बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

केबिन क्रू (एयर होस्टेस या फ्लाइट अटेंडेंट) बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना है। इसके लिए किसी विशेष स्ट्रीम (कला, विज्ञान या वाणिज्य) या अनिवार्य प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। चयन मुख्य रूप से एयरलाइन के साक्षात्कार और व्यक्तित्व पर निर्भर करता है।

केबिन क्रू बनने के लिए क्या करना चाहिए?

मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए। शारीरिक योग्यता के मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जिसमें महिलाओं के लिए कम से कम 155 सेमी और पुरुषों के लिए 170 सेमी की ऊंचाई, महिलाओं के लिए 18-22 और पुरुषों के लिए 18-25 के बीच बीएमआई और सामान्य दृष्टि (6/6 दृष्टि) शामिल हैं। वजन ऊंचाई के अनुपात में होना चाहिए।

केबिन क्रू की सैलरी कितनी होती है?

भारत में फ्रेशर्स के लिए केबिन क्रू का वेतन आमतौर पर ₹30,000 से ₹80,000 प्रति माह के बीच होता है, जो एयरलाइन और कार्यस्थल पर निर्भर करता है।

केबिन क्रू की जॉब कब तक होती है?

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए । किसी विशेष स्ट्रीम के लिए कोई अनिवार्य शर्त नहीं है। आवेदन करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप एयरलाइन की बुनियादी आवश्यकताओं, जैसे आयु, कद और संचार कौशल को पूरा करते हैं।

Join in Groups

Dipak Singh
Written by
Dipak Singh

Dipak Kumar is a passionate article writer and graphic designer with over three years of experience in educational content, Sarkari Yojana updates, and job-related news. Currently pursuing graduation, he focuses on creating simple, informative, and reader-friendly content that helps people stay updated with the latest information. In his free time, he enjoys traveling, reading books, and exploring new digital trends.

View Author Profile →

Leave a Comment