Darbhanga Pension Update 2026: Life Certificate Verification नहीं कराने पर 80 हजार से ज्यादा Pensioners का Payment बंद

Darbhanga जिले से Social Security Pension Scheme से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में 80 हजार से अधिक Pensioners का monthly pension payment फिलहाल रोक दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह है Life Certificate Verification यानी Jeevan Pramaan Verification पूरा न करना।

जिला प्रशासन के अनुसार बड़ी संख्या में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग Pension Beneficiaries ने अभी तक अपना verification process पूरा नहीं कराया है। इसी कारण उनका pension payment अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इस खबर के बाद पूरे बिहार में Pension Scheme से जुड़े लाभुकों के बीच चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कई परिवार पूरी तरह monthly pension पर निर्भर हैं।

Darbhanga Pension Update 2026 Life Certificate Verification नहीं कराने पर 80 हजार से ज्यादा Pensioners का Payment बंद
Darbhanga Pension Update 2026 Life Certificate Verification नहीं कराने पर 80 हजार से ज्यादा Pensioners का Payment बंद

Also Read:- LPG Gas Cylinder New Rules 2026: Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas Users के लिए बड़ा अपडेट, जानें नए Rules

Darbhanga में क्यों बंद हुआ Pension Payment?

District Social Security Cell की रिपोर्ट के अनुसार Darbhanga जिले में कुल 4 लाख 52 हजार 406 Pension Beneficiaries हैं। इनमें लगभग 22 प्रतिशत लोगों ने अभी तक Life Certificate Verification नहीं कराया है।

इसी कारण 80,286 Pensioners का payment रोक दिया गया है।

जिलाधिकारी Kaushal Kumar ने सभी BDO अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 30 मई तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर सभी लंबित verification process को पूरा कराया जाए।

प्रशासन का कहना है कि Pension Payment को नियमित बनाए रखने और फर्जी लाभुकों की पहचान के लिए verification बेहद जरूरी है।

क्या होता है Life Certificate Verification?

Life Certificate Verification एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें Pensioners यह प्रमाणित करते हैं कि वे जीवित हैं और Pension Scheme का लाभ लेने के पात्र हैं।

सरकार इस प्रक्रिया के जरिए inactive और मृत लाभुकों का रिकॉर्ड हटाती है ताकि केवल सही Beneficiaries को ही pension का लाभ मिल सके।

क्या होता है Life Certificate Verification
क्या होता है Life Certificate Verification

बताया जा रहा है कि यह verification अभियान 22 दिसंबर 2025 से शुरू किया गया था और इसे e-Labharthi Portal से जोड़ा गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कई बुजुर्गों को जानकारी की कमी, इंटरनेट समस्या या स्वास्थ्य कारणों से verification कराने में दिक्कत हुई, जिसके कारण उनका payment रुक गया।

Also Read:- NEET UG Fee Refund Apply 2026: Portal Link Active, Process at neet.nta.nic.in

कहाँ करवा सकते हैं Verification?

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि CSC Center और Vasudha Kendra पर यह प्रक्रिया पूरी तरह free में की जा रही है।

Verification के लिए Pensioners को इन दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • Aadhaar Card
  • Pension ID
  • Mobile Number
  • Biometric Authentication

इसके अलावा सभी प्रखंडों में BDO को nodal officer बनाया गया है ताकि verification process तेजी से पूरा हो सके।

Social Security Cell के Assistant Director Shashi Kumar ने कहा कि सभी Pension Beneficiaries को समय पर verification कराना जरूरी है, नहीं तो उनका pension payment बंद हो सकता है।

Block-wise Pending Verification Data

Block-wise Pending Verification Data
Block-wise Pending Verification Data

सबसे ज्यादा pending cases Darbhanga Sadar प्रखंड में सामने आए हैं, जहां 10 हजार से ज्यादा Pensioners ने अभी तक verification नहीं कराया है।

Block Name Total Pensioners Pending Verification
Alinagar 17,750 3,498
Bahadurpur 30,745 6,622
Baheri 37,806 6,462
Biraul 33,671 5,577
Darbhanga Sadar 48,290 10,277
Ghanshyampur 17,654 2,780
Gaurabauram 18,660 2,379
Hanumannagar 17,974 2,883
Hayaghat 17,589 2,697
Jale 32,009 5,225
Keoti 31,037 6,824
Kiratpur 11,616 2,320
Kusheshwarsthan 19,849 3,296
Kusheshwarsthan East 14,215 2,465
Manigachhi 25,214 4,305
Singhwara 31,510 6,275
Tardih 15,684 1,533

प्रशासन को उम्मीद है कि पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे special camps के जरिए सभी pending verification जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

अगर आप भी Bihar Pension Scheme का लाभ लेते हैं, तो जल्द से जल्द अपना Life Certificate Verification पूरा कर लें ताकि आपका pension payment बंद न हो।

Join in Groups

Saket Kumar
Written by
Saket Kumar

मेरा नाम Saket Kumar है और मैं इस वेबसाइट पर एक Professional Content Writer के रूप में कार्य कर रहा हूँ। मुझे Article Writing के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव है। मेरे द्वारा लिखे गए सभी आर्टिकल 100% Accurate, Genuine और Trustworthy होते हैं।

मैं खासतौर पर Latest Job, Government Result, Admission, Recruitment Notification जैसे विषयों पर रिसर्च-बेस्ड और अपडेटेड जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा उद्देश्य पाठकों को सही, सरल और समय पर जानकारी देना है, ताकि वे बिना किसी भ्रम के सही निर्णय ले सकें।

View Author Profile →

Leave a Comment