How To Become A Mechanical Engineer In India: Check Course, Eligibility and Salary

How To Become A Mechanical Engineer In India: क्या आप भी 10वीं या 12वीं पास है या फिर पास करने वाले है और मैकेनिकल इंजीनियर बनने का सपना देख रहे है जिसे पूरा करने के लिए जानना चाहते है कि, भारत में मैकेनिकल इंजीनियर कैसे बनें तो हमारा यह आर्टिकल केवल और केवल आपके लिए है जिसमे हम, आपको How To Become A Mechanical Engineer In India के बारे मे बतायेगें जिसके लिए आपको अन्त तक इस आर्टिकल को पढ़ना होगा ताकि आप पूरी – पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

🏆 Ds Helping Forever Channel Digital Creator Awards के लिए वोट करें।

यहाँ क्लिक करके वोट करें ➔

How To Become A Mechanical Engineer In India

दूसरी तरफ हम, आपको ना केवल How To Become A Mechanical Engineer In India की जानकारी प्रदान करेगें बल्कि हम, आपको मैकेनिकल इंजीनियर बनने के पूरे रोड मैप, शैक्षणिक योग्यता, प्रवेश परीक्षायें, कॉलेज / संस्थानों की सूची, सैलरी स्ट्रक्चर , करियर ऑर्जुनिटी के साथ ही साथ मैकेनिकल इंजीनियर बनने की पूरी स्टेप बाय स्टेप जानकारी आपको लेख मे प्रदान करेगें जिसके लिए आपको अन्त तक इस आर्टिकल को पढ़ना होगा ताकि आप पूरी – पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

आर्टिकल के अन्तिम चरण मे हम, आपको डायरेक्ट लिंक्स प्रदान करेगें ताकि आप इसी प्रकार के आर्टिकल्स को प्राप्त करके इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

Read Also – Study Health Care In Canada: High Demand Career & Bright Future

How To Become A Mechanical Engineer In India – Overview

Name of the Article How To Become A Mechanical Engineer In India?
Type of Article Career
Article Useful For All of Us
Who Can Become A Mechanical Engineer? All of Us
For Detaileld Information Please Read The Article Completely.

बनना चाहते है मैकेनिकल इंजीनियर तो जाने क्या है पूरा रोड-मैप, क्वालिफिकेशन से लेकर सैलरी तक, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट – How To Become A Mechanical Engineer In India?

अपने इस आर्टिकल में, हम आप सभी अभ्यर्थियों सहित स्टूडेंट्स का हार्दिक स्वागत करना चाहते है और आपको कुछ बिंदुओं की मदद से तैयार रिपोर्ट के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

Read Also – How To Become A Cabin Crew: केबिन क्रू कैसे बनें? शैक्षणिक योग्यता, Age Limit, Selection Process और Salary की पूरी जानकारी

How To Become A Mechanical Engineer In India – संक्षिप्त परिचय

  • क्या आप भी मैकेनिकल इंजीनयिर / Mechanical Engineer बनना चाहते है और मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर अपना करियर सेट करने के लिए मैकेनिकल इंजीनियर बनने का पूरा रोड – मैप जानना चाहते है ताकि आप पूरी प्लानिंग के साथ अपने मैकेनिकल इंजीनियर बनने के सपने को पूरा कर सकें तो हमारा यह आर्टिकल केवल और केवल आपके लिए है जिसमे हम, आपको विस्तार से How To Become A Mechanical Engineer In India को लेकर तैयार रिपोर्ट के बारे मे बतायेगें जिसके लिए आपको अन्त तक इस आर्टिकल को पढ़ना होगा ताकि आप पूरी – पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

सरल भाषा में समझें कौन होता है मैकेनिकल इंजीनियर – How To Become A Mechanical Engineer In India?

  • यह मशीनों, इंजनों, औजारों और रोबोटिक्स के डिजाइन, निर्माण और रख-रखाव का विज्ञान है और ऑटोमोबाइल (कार/बाइक), इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरिक्ष (Aerospace) और रक्षा क्षेत्र में इनकी बहुत मांग है जिसमे उम्मीदवार मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम करके ना केवल हाई सैलरी जॉब प्राप्त कर पाते है और बल्कि अपने करियर को भी सेट और सिक्योर कर पाते है।

मैकेनिकल इंजीनियर का जॉब प्रोफाईल क्या होता है? – How To Become A Mechanical Engineer In India?

अब यहां पर हम, आपको कुछ बिंदुओं की मदद से मैकेनिकल इंजीनियर के जॉब प्रोफाइल के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • वे मशीनों को डिजाइन करते हैं, उन्हें बनाते हैं और उनकी टेस्टिंग करते हैं,

  • वे यह सुनिश्चित करते हैं कि मशीनें सही तरीके से और कुशलता से काम करें और

  • वे ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्स, ऑयल एंड गैस, और सरकारी कंपनियों (PSUs) में काम करते हैं आदि।

मैकेनिकल इंजीनियर बनने के कितने है रास्ते और क्या चाहिए पात्रता – How To Become A Mechanical Engineer In India?

अब यहां पर हम, आपको मैकेनिकल इंजीनियर बनने के दो अलग – अलग रास्तों / तरीकों के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

पहला रास्ता : 12वीं के बाद (4 साल का B.Tech/B.E. कोर्स)

  • कौन से जरुरी विषय होने चाहिए: 12वीं में फिजिक्स (Physics) और गणित (Mathematics) होना अनिवार्य है और साथ ही केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कोई टेक्निकल विषय भी होना चाहिए,

  • न्यूनतम अंक क्या चाहिए: IIT, NIT और IIIT जैसे बड़े कॉलेजों के लिए 12वीं में कम से कम 75% अंक (SC/ST के लिए 65%) या बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में होना जरूरी है और अन्य प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों के लिए 45% से 60% अंक (PCM में) होने चाहिए,,

  • कौन सी प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी: मुख्य रूप से JEE Main और JEE Advanced को पास करना होगा और कुछ कॉलेज अपनी अलग परीक्षा भी लेते हैं और

  • आयु सीमा क्या होनी चाहिए : JEE Main के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है व JEE Advanced (2026) के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए (दिव्यांगों को 5 साल की छूट) आदि।

दूसरा रास्ता : 10वीं के बाद (3 साल का डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक कोर्स)

  • अवधि: 3 साल (6 सेमेस्टर),

  • योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस और मैथ्स के साथ 10वीं पास,

  • न्यूनतम अंक: कुल 45% से 55% अंक (SC/ST/OBC को 5% की छूट मिल सकती है) और

  • सीधा प्रवेश (Lateral Entry): जिन छात्रों ने 12वीं (PCM के साथ) की है या 2 साल का ITI कोर्स किया है वे सीधे डिप्लोमा के दूसरे साल में एडमिशन ले सकते हैं आदि।

Read Also – Best Career Options After 12th Science: साईंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ये है टॉप बेस्ट करियर ऑप्शन्स, जाने क्या है पूरी रिपोर्ट

मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स मे दाखिला के लिए कौन सी प्रवेश परीक्षायें पास करनी होती है – How To Become A Mechanical Engineer In India?

अब यहां पर हम, आपको उन प्रवेश परीक्षाओं की लिस्ट प्रदान करना चाहते है जिन्हें पास करके आप आसानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्सेज मे दाखिला प्राप्त कर सकते है जो कि, इस प्रकार से है –

  • डिप्लोमा (10वीं के बाद): इसके लिए राज्यों की अपनी परीक्षाएं होती हैं जैसे JEECUP (UP), JEXPO (West Bengal) आदि,

  • IITs (डिग्री के लिए): सबसे पहले JEE Main पास करना होता है उसके बाद JEE Advanced देना होता है,

  • NITs और IIITs के लिए: केवल JEE Main के आधार पर एडमिशन मिलता है,

  • राज्य सरकारी कॉलेज: राज्यों की अपनी परीक्षाएं होती हैं जैसे MHT CET (महाराष्ट्र), KCET (कर्नाटक), WBJEE (पश्चिम बंगाल) आदि,

  • प्राइवेट यूनिवर्सिटी: कुछ बड़े प्राइवेट कॉलेज अपनी परीक्षा लेते हैं जैसे BITSAT (BITS), VITEEE (VIT), SRMJEEE (SRM),

  • B.Tech में सीधा प्रवेश (Lateral Entry): अगर आपने डिप्लोमा या 12वीं (PCM) की है तो आप लेटरल एंट्री टेस्ट देकर सीधे दूसरे साल में एडमिशन ले सकते हैं और

  • M.Tech और सरकारी नौकरी (PSUs): इसके लिए GATE परीक्षा पास करना जरूरी है (2026 में इसे IIT गुवाहाटी आयोजित करेगा) आदि।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है – How To Become A Mechanical Engineer In India

यहां पर हम, अपने स्टूडेंट्स जो कि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स मे दाखिला लेना चाहते है उन्हें हम, कुछ बिंदुओं की मदद से बताना चाहते है कि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में क्या – क्या पढ़ाया जाता है जो कि, इस प्रकार से हैं –

डिप्लोमा (3 साल का कोर्स):

  • यह मुख्य रूप से प्रैक्टिकल काम, मशीनों के डिजाइन और उनके रख-रखाव पर केंद्रित होता है और
  • इसमें थ्योरी से ज्यादा काम सिखाने पर जोर दिया जाता है आदि।

B.Tech / B.E. (4 साल का कोर्स – साल दर साल)

  • पहला साल (Year 1): इंजीनियरिंग की बेसिक बातें—मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, ड्राइंग और प्रोग्रामिंग,

  • दूसरा साल (Year 2): मैकेनिकल की मुख्य चीजें—मशीनों की मजबूती (Strength of Materials), ऊष्मा गतिकी (Thermodynamics) और मशीनों को बनाने की प्रक्रिया,

  • तीसरा साल (Year 3): एडवांस्ड विषय—मशीन डिजाइन, इंजन (IC Engines), हीट ट्रांसफर, AC और फ्रिज (Refrigeration) की तकनीक और CAD (कंप्यूटर से डिजाइन बनाना) और

  • चौथा साल (Year 4): विशेषज्ञता (Specialization)—जैसे रोबोटिक्स, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग। इसमें इंटर्नशिप और एक फाइनल प्रोजेक्ट भी करना होता है आदि।

M.Tech (2 साल का कोर्स):

  • यह उन लोगों के लिए है जो किसी खास विषय में गहराई से रिसर्च करना चाहते हैं या सरकारी कंपनियों (PSU) में ऊंचे पदों पर जाना चाहते हैं और इसके लिए GATE का स्कोर बहुत जरूरी होता है।

List of Top Colleges / Institutes For Mechanical Engineering In India?

अब यहां पर हम, आपको भारत मे मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए टॉप कॉलेज्स / संस्थानों की सूची प्रदान करना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • IITs (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान): मद्रास, दिल्ली, बॉम्बे, कानपुर, खड़गपुर, रुड़की, हैदराबाद और गुवाहाटी,

  • NITs (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान): तिरुचिरापल्ली, राउरकेला, सुरथकल और पटना और

  • अन्य प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी: बिट्स पिलानी (BITS Pilani), जादवपुर यूनिवर्सिटी, वीआईटी (VIT), अन्ना यूनिवर्सिटी और आईआईटी (BHU) वाराणसी आदि।

Salary Structure of Mechanical Engineer In India?

अब यहां पर हम, आपको भारत मे मैकेनिकल इंजीनियर को मिलने वाले सैलरी स्ट्रक्चर के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

नए इंजीनियर्स (Freshers) के लिए

  • IIT/NIT से प्लेसमेंट: औसतन ₹10 लाख से ₹18 लाख सालाना,

  • सरकारी कंपनियां (PSUs): ₹8 लाख से ₹15 लाख सालाना,

  • बड़ी प्राइवेट कंपनियां: ₹6 लाख से ₹8 लाख सालाना,

  • छोटे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट: ₹2.5 लाख से ₹4 लाख सालाना और

  • डिप्लोमा धारक: शुरुआत ₹1.2 लाख से ₹2.4 लाख सालाना से होती है, जो अनुभव के साथ बढ़ती है आदि।

अनुभव के आधार पर वेतन

  • शुरुआत (0-2 साल): ₹4 लाख से ₹6 लाख सालाना (औसत),

  • मिड-लेवल (3-7 साल): ₹10 लाख से ₹18 लाख सालाना और

  • सीनियर लेवल (7 साल से ज्यादा): ₹20 लाख से ₹40 लाख सालाना या उससे भी ज्यादा आदि।

Read Also – Top 5 Farming Career Options: कृषि क्षेत्र मे चाहिए हाई सैलरी जॉब तो ये है आपके लिए टॉप 5 फॉर्मिंग करियर ऑप्शन्स

List of Career Growth & Opportunity of A Mechanical Engineer?

मैकेनिकल इंजीनियर बनने के बाद आपको करियर बनने के कुछ बेहतरीन अवसर मिलते है जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वाहन (EV): कारों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का डिजाइन और निर्माण,

  • एयरोस्पेस और डिफेंस: विमान, मिसाइल और रक्षा उपकरणों को बनाना,

  • रोबोटिक्स और ऑटोमेशन: मशीनों को आधुनिक और ऑटोमेटिक बनाना,

  • तेल, गैस और बिजली उत्पादन: बड़ी सरकारी कंपनियों (जैसे ONGC, NTPC) में काम करना,

  • HVAC और बिल्डिंग सर्विसेज: एयर कंडीशनिंग और वेंटिलेशन सिस्टम डिजाइन करना,

  • उच्च शिक्षा: GATE परीक्षा देकर M.Tech करना या विदेश से MS करना और

  • सरकारी सेवाएं: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (IES) के जरिए सरकारी अफसर बनना आदि।

Step By Step Process of How To Become A Mechanical Engineer In India?

अन्त मे, यदि आप भारत मे मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते है तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आगे बढ़ना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –

स्टेप 1 

  • सबसे पहले मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान (Science) और गणित (Maths) विषयों के साथ 10वीं कक्षा पास करें।

स्टेप 2 

  • इसके बाद आपके पास दो रास्ते हैं या तो 11वीं-12वीं (PCM – फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) चुनें या फिर 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करें।

स्टेप 3 

  • यदि आपने 11वीं-12वीं चुनी है तो अच्छे अंकों के साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करें।

स्टेप 4 

  • इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए JEE Main परीक्षा दें जो आमतौर पर साल में दो बार (जनवरी और अप्रैल) होती है।

स्टेप 5 

  • अगर आप IIT में पढ़ना चाहते हैं तो JEE Main के बाद JEE Advanced परीक्षा पास करनी होगी।

स्टेप 6 

  • अच्छे कॉलेजों (IIT, NIT आदि) के लिए JoSAA काउंसलिंग या राज्य स्तर की काउंसलिंग में भाग लें और अपना पसंदीदा कॉलेज चुनें।

स्टेप 7 

  • कॉलेज में सीट मिलने के बाद अपने दस्तावेजों की जांच (Verification) करवाएं और फीस जमा करें।

स्टेप 8

  • अब 4 साल का B.Tech या B.E. कोर्स पूरा करें जिसमे 8 सेमेस्टर होते हैं और आपको इंटर्नशिप व एक फाइनल प्रोजेक्ट भी करना होगा।

स्टेप 9 

  • अपनी डिग्री के आखिरी साल में GATE परीक्षा दें और यह परीक्षा मास्टर डिग्री (M.Tech) करने या सरकारी कंपनियों (PSUs) में नौकरी पाने के लिए जरूरी है।

स्टेप 10 

  • डिग्री पूरी करने के बाद आप सीधे कंपनियों में इंजीनियर के रूप में काम शुरू कर सकते हैं या फिर M.Tech, सरकारी नौकरी या रिसर्च के क्षेत्र में जा सकते हैं।

इस प्रकार, हमने आपको विस्तार से पूरी रिपोर्ट के बारे मे बताया ताकि आप आसानी से मैकेनिकल इंजीनियर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकें और अपने करियर को सेट कर सकें।

सारांश

उम्मीदवारों सहित युवाओं को समर्पित इस आर्टिकल में, हमने आपको विस्तार से ना केवल How To Become A Mechanical Engineer In India के बारे मे बताया बल्कि हमने आपको भारत में, मैकेनिकल इंजीनियर बनने के पूरे रोड – मैप के बारे मे बताया ताकि आप आसानी से मैकेनिकल इंजीनियर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकें और नौकरी प्राप्त कर सकें।

आर्टिकल के अन्तिम चरण मे हम, आपसे उम्मीद करते है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाईक, शेयर व कमेंट करेगें।

डायरेक्ट लिंक्स

Please Visit Our Official Website Visit Now
Indian Air Force Pilot Kaise Bane
Click Here

FAQ’s – How To Become A Mechanical Engineer In India

मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

मैकेनिकल इंजीनियर बनने के लिए आपको विज्ञान और गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा पास करनी होगी, इसके बाद बी.टेक या बी.ई (B.Tech/B.E) की डिग्री पूरी करनी होगी, और प्रवेश परीक्षा जैसे जेईई मेन (JEE Main) पास करनी होगी।

मैकेनिकल इंजीनियर की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है

भारत में एक मैकेनिकल इंजीनियर की 1 महीने की सैलरी आमतौर पर 20,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच होती है, जो शुरुआती स्तर पर ₹15,000–₹25,000 और अनुभव के साथ ₹60,000–₹1,00,000+ प्रति माह तक हो सकती है।

Join in Groups

Dipak Singh
Written by
Dipak Singh

Dipak Kumar is a passionate article writer and graphic designer with over three years of experience in educational content, Sarkari Yojana updates, and job-related news. Currently pursuing graduation, he focuses on creating simple, informative, and reader-friendly content that helps people stay updated with the latest information. In his free time, he enjoys traveling, reading books, and exploring new digital trends.

View Author Profile →

Leave a Comment